किवी फ्रूट आइसक्रीम
किवी फ्रूट आइसक्रीम

किवी फ्रूट आइसक्रीम:-वैसे तो आइसक्रीम सभी को पसंद आती हैं और इसका मजा गर्मियों में उठाया जाता हैं।लेकिन हमारे देश में कुछ एसे भी शौक़ीन व्यक्तितव के लोग हैं जो सर्दियों के मौसम मे भी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने आप सभी के लिये एक बहुत ही दिलचस्प रेसिपी लाई हैं। “किवी फ्रूट आइसक्रीम”जैसा की हम सब जानते हैं कि किवी खाने के बहुत फायदे भी है। किवी में पाए जाने वाले तत्व जैसे विटामिन सी,फाईबर जो की इम्युनीटी पॉवर को बूस्ट करते हैं। किवी खाने से इम्यून सिस्टम के साथ-साथ कई तरह के रोगों को दूर रखने में सहायता करता हैं।किवी एक ऐसा फल हैं जिसमे कुछ बायोएक्टिव तत्व मौजुद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करते हैं।इसलिए इन सारे फायदों को मजेदार रूप में इस किवी फ्रूट आइसक्रीम के साथ उठाया जाए। किवी फ्रूट आइसक्रीम की रेसिपी को बनाना बहुत आसान है और यह बहुत ही जल्द घर पर भी बन जाती हैं ।आइये जानते है ये रेसिपी-

किवी फ्रूट आइसक्रीम बनाने का कुल समय:-

कुल समय– 30 मिनट
तैयारी का समय– 10 मिनट
आइसक्रीम बनाने का समय– 20 मिनट

किवी फ्रूट आइसक्रीम बनाने की सामग्री:-

• किवी :03 पीस
• दुध : 1 कप
• पिसी चीनी : 5 बड़े चम्मच
• मिल्क पाऊडर : 5 बड़े चम्मच
• शहद : 2 बड़े चम्मच
• अमुल क्रीम : 50 ग्राम
• काजू की कतरन : 1 टेबल स्पून
• बादाम की कतरन: 1 टेबल स्पून
• पिस्ता की कतरन : 1 टेबल स्पून
• चेरी : सजावट के लिए

KIWI ICECREAM बनाने की विधि:-

Step 1- सबसे पहले आपकी ही को धोकर छीलकर बारीक काट लें।

Step 2- अब मिक्सर ग्राइंडर की मदद् से कटे हुए कीवी का बारीक पेस्ट बना लें।

step 3- अब आप दूध को एक बाउल में निकालें और किवी वाले पेस्ट को इसमें अच्छे मिला लें।

Step 4- साथ ही अब आप पिसी हुई चीनी और मिल्क पाउडर को भी इस में डाल कर अच्छे से फेट लें।

Step 5- अब आप इस मिश्रण में शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फ्रिज में 6 घंटों के लिए रख दें।

Step 6-अब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए तो फ्रिज से निकालकर बीटर की मदद् से लगातार 2 मिनट तक अच्छे से फेट लें।

Step 7- अब इस मिश्रण में क्रीम मिलाकर किशमिश होने तक अच्छे से आइसक्रीम को लगातार फेट ते रहे जब तक कि वह सॉफ्ट ना हो जाए।

Step 8-अब इस मिश्रण में सारे ड्राईफ्रूटस के कतरन को डाल कर अच्छे से मिलाने लें।

Step 9- अब आप एक एयरटाइट कंटेनर ले जिसमें यह मिश्रण डाल दें और इसे अच्छे से फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।

Step 10-जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें।

Step 11- आब इस आइसक्रीम को चेरी और ड्राईफ्रूटस की कतरन से सजा लें और परोसें ।

किवी फ्रूट आइसक्रीम

BEST MOONG DAL KA HALWA | “मूँग दाल का हलवा” वही ट्रेडिशनल स्वाद, झट-पट बनाईये इस विधि के साथ

KIWI FRUIT ICECREAM बनाते समय ध्यान रखने वाली कुछ बातें:-

• आप चाहे तो किवी फ्रूट आइसक्रीम में हरे फूड कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

• डायबिटीज पेशेंट के लिए आप इस आइसक्रीम में ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

• आप इसमें घर की ताजा मलाई क्रीम की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

• आइसक्रीम के मिश्रण को जमने के लिए एयरटाइट कंटेनर में ही रखें नहीं तो इसमें बर्फ आने की संभावना होती हैं।

• ड्राई फ्रूट्स की मात्रा आप अपने अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं।

• जब तक आप कीवी पकाने के लिए तैयार नहीं है तब तक उन्हें फ्रिज में ही रखें |

कीवी पकी या नहीं इसके लिए उसे अपने अंगूठे से दबा के जाँचे |

एथाय्लीन के संपर्क में ला कर आप कीवी फल को जल्दी पका सकते है|

ये भी पढ़े- बालिका शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सूत्रधार मानती थीं Savitribai Phule ( माता सावित्रीबाई फुले )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here