Badam Milk Shake :
आप सब को पाता है हम बच्चो को जब दूध देते है पिने के लिए तो वो पीना पसंद नहीं करते है क्योंकि हम रोज रोज एक ही जैसा दूध चीनी डालकर दे देते है | तो अगर आप उन्हें अलग अलग तरीके से दूध बना के देंगे तो शायद वो आपको बिना तंग किये पूरा दूध खत्म कर लेंगे | वैसे बहुत लोग बोलते है की बादाम खाने से दिमाग तेज होता है अगर हम 5 बादाम सुबह में खा ले तो ये बहुत ही शक्ति देता है और बॉडी में फुर्तीलापन लाता है |तो चलिए आज हम उनके लिए बादाम और केसर का दूध बनाते है।
Badam Milk Shake सामग्री:
दूध(Milk): 250 ग्राम
बादाम(Almond): 10-12
केसर(Saffron): 2 चुटकी
चीनी(Suger): 2 चम्मच
इलाइची पाउडर(Cardamom powder): 1/4 चम्मच
Badam Milk Shake बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले आपको सुबह में बादाम की दूध बनानी है तो आप रात में ही 10-12 बादाम को फूलने के लिए डाल दे |
2. फिर उसके बाद सुबह में उसे पानी से निकल कर छिल ले और ये इसका छिलका बहुत बहुत ही आसानी से निकल जाता है |
3.फिर उसमे 50 ग्राम दूध डालकर उसे अच्छे से पीस ले |
4. और यहाँ पे मैंने बादाम का पेस्ट बना लिया है |
5. फिर गैस पर बाकि दूध को उबलने के लिए रख दे |
Best Pulpy Orange Juice Recipe | पल्पी ऑरेंज मिल्क शेक
6.उसके बाद दूध में उबाल आ जाने के बाद उसमे चीनी, इलाइची पाउडर और केसर को डाल दे और उसे मिलाये |
7. फिर उसमे बादाम का पिसा हुआ पेस्ट डाल दे और ढकते होते हुए मिलाये और थोड़ी देर पकाये |
8. और यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी बादाम की मिल्क तैयार हो गयी है| अब इसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए रख दे |
9. अब इसे किसी गिलास में निकाले और थोड़ा सा बादाम के टुकड़े और केशर के कुछ दानो से उसे सजा दे | और हमारी बादाम मिल्क बनकर तैयार है |