Dhokla

Dhokla Recipe : आप सब तो जानते है ढोकला गुजरात की प्रसिद्ध रेसिपियों में से एक है. इसका टेस्ट बहुत ही लाजवाब होता है और इसे सभी लोग खा सकते है. इसको बनाने में हम बहुत ही कम तेल का इस्तेमाल करते है. ढोकला भी कितनी तरीके से बनाया जाता है, जैसे सूजी का ढोकला, बेसन का ढोकला, चावल(रवा) ढोकला, आदि. ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी खा सकते है. इसे बनाने में 20-25 मिनट का समय लगता है. तो चलिए सीखते हैं कैसे बनेग आपका फेवरेट Dhokla…

बेसन का Dhokla बनाने के लिए हमें चाहिए….

बेसन के ढोकला की सामग्री:-
बेसन (Besan): 200 ग्राम
सूजी (Semolina): 50 ग्राम
हल्दी (Turmeric): 1/2 चम्मच
नमक(Salt): 1 चम्मच (स्वाद अनुशार)
निम्बू (Lemon): 2
ईनो (Eno): 10 ग्राम (2 पैकेट)
तेल/घी (Oil/ghee): 2 चम्मच
राई (Mustared seeds): 1 चम्मच
हरी मिर्च (Green chilli): 6
करी पत्ता (curry leaf): 2
चीनी (Suger): 50 ग्राम
पानी (Water): 1/4 लीटर (250 ग्राम)
धनिया पत्ता(Coriander leaf): 1/2 कप

 

Dhokla

Dhokla बनाने की विधि:-

Step 1- सबसे पहले एक कटोरे में बेसन और सूजी को डाल दे. फिर उसमे थोड़ा सा नमक और हल्दी डाल दे.
Step 2. अब उसमे 1 निम्बू के रस को डाल दे और बाकि के रस हम चासनी में इस्तमाल करेंगे.
Step 3. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसका घोल तैयार करे.
Step 4. अब हमारी घोल बनकर तैयार है अब हम इसे 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे.
तब तक हम छनि बना लेते है…

Step 5. उसके लिए कोई कढ़ाई या कोई भी गहरी बर्तन गैस पे रखे. फिर उसमे तेल डालकर राइ डाले.
Step 6. राइ के जल जाने पे उसमे हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दे और उसे भुने.
Step 7. फिर उसमे पानी डाल दे और उबाल आने तक का इंतजार करे.
Step 8. उबाल आ जाने पे उसमे चीनी को डाल दे और उसे मध्यम आंच पे पकने दे.
Step 9. चासनी थोड़ी गाढ़ी हो जाने पे गैस को बंद कर दे.
Step10. अब गैस पे प्रेसर कुकर या कढ़ाई (गहरा बर्तन) रखे और उसमें लिटिर पानी डाल दे और उसके अंदर स्टैंड रख दे और पानी को गरम होने दे.

होटल जैसा पोहा बनाने की विधि | Kanda Poha Recipe in Hindi

Step 11. अब तीन में थोड़ा तेल डालकर चारो तरफ मिला दे.
Step 12. और अब घोल को ले और उसमे इनो को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये.
Step 13. फिर उसे अच्छे से 2 मिनट तक मिलाये और आप देखेंगे की ढोल फैलने लगेगा.
Step 14. फिर उसमे थोड़ा सा धनिया पत्ता डालकर उसे मिला दे.
Step 15. अब कंटेनर में चारो तरफ तेल लगा दे और फिर उसमे बेसन ले बैटर को डाल दे और उसे थोड़ा सा पटक (झटकना) दे. फिर ढोकला को कुकर के अंदर डाल दे और कुकर ढक्कन का सिटी निकाल कर उसे बन कर दे और उसे 20-25 मिनट तक पकाये.

Step16. 25 मिनट बाद उसमे कोई काटा (नुकीली चीझ) डाल कर देखे अगर पक गयी होगी तो वो चिकनी निकलेगी नहीं तो उसे थोड़ी देर और पका ले.
Step17. ढोकला पक जाने के बाद उसे 15 मिनट तक ठंढा होने के लिए छोड़ दे और ढोकला ठंढा हो जाने के बाद उसे किसी प्लेट में निकाल ले.
Step18. अब उसे चाकू से अपने पसंद के साइज का काट दे.
Step19. अब चीनी का बना हुआ चासनी थोड़ा थोड़ा करके उसके ऊपर डाल दे.
Step20. फिर उसे किसी प्लेट में निकाल कर रख ले और हमारी ढोकला बनकर तैयार है.
इसे आप सब इसी चासनी या चटनी के साथ खा सकते है.

Dhokla के लिए सुझाव:-

१ – मिर्च को ज्यादा फ्राई नहीं करे.
2- चासनी हम थोड़ा ज्यादा ही बनाएंगे क्योंको इसमें सूजी का इस्तेमाल किया गया है और सूजी चासनी सोखती है.
3-आप चाहे तो ढोकला में चासनी डालने के बजाये सिर्फ तर्क भी लगा सकते है.
4-कंटेनर में बेसन का बटर डालने बाद झटकने के उसके अंदर को पूरा हवा निकाल जाता है और धोलका अच्छी बनती है. 
5. ध्यान रहे प्लेट आप गहरी वाली ले ताकि उसमे चासनी डालें तो वो निचे नहीं गिरे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here