Egg Biryani
Egg Biryani

Egg Biryani : बिरयानी सरल एवं स्वादिष्ट डिश है जो कि घर पर कुछ ही समय में हम बना सकते हैं। नॉनवेज खाने वाले को Egg Biryani भी बहुत ही ज्यादा पसंद आती हैं। Egg Biryani बनाते समय बहुत कम चीजों का प्रयोग होता है जिससे कि वह बहुत ही जल्दी बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को Egg Biryani बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। बड़े-बड़े होटलों में Egg Biryani का स्वाद घर जैसा नहीं होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बहुत ही स्वादिष्ट Egg Biryani की रेसिपी, जो आप घर पर ही बना सकते हो ।

Egg Biryani बनाने के लिए:- 

कुल समय:-50min
तैयारी का समय-10min
पकने का समय-40min
कितने लोगों के लिए-4

Egg Biryani के लिए सामग्री:-

  • बासमती चावल-2 कप( 10 मिनट तक भिगाए हुए)
  • अंडे-6
  • प्याज-1( बारीक कटा हुआ )
  •  हरी मिर्च- 10 ( लंबी कटी हुई)
  • तेजपत्ता-1 से 3
  • लौंग-4
  • काली मिर्च-1/2 टीस्पून
  • दालचीनी- एक टुकड़ा
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 टी स्पून (अलग-अलग)
  • अंडा बिरयानी का मसाला- 1 टी स्पून
  • तेल- 2 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • निम्बू का रस – 2 टीस्पून

Egg Biryani बनाने की विधि:- 

  1. सबसे पहले चार अंडों को उबालकर अलग रख दे।
  2. अब एक कढ़ाई या पैन में तेल को डालकर गर्म होने दे|
  3. अब इस तेल में सभी साबुत मसालों को डालकर भून लें।
  4. भुने हुए मसालों में अब प्याज और हरी मिर्च डाल दे।
  5. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें।
  6. अब इन सभी को अच्छे से भून लें। अब इसमें दो अंडे को फोड़ कर डाल दे।सभी को अच्छे से मिला ले।
  7. अब इन सभी मिश्रण में भीगे हुए चावल को डाल दे। अभी से 1 मिनट के लिए फ्राई करें।
  8. फ्राई करने के बाद इसमें नमक डाल दे।
  9. इसके बाद इसमें चार उबले हुए अंडे को और चार कप पानी भी डाल दें।
  10. चावल के आधा पकने के बाद इसमें बिरयानी मसाला और नींबू का रस मिलाएं।
  11. अब इसे अच्छी तरह मिलाकर ढक्कन से ढक दें और पकाए।
  12. जब पानी अच्छे से पक जाए तो उसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें।
Egg Biryani
Egg Biryani

बिरयानी से जुडे़ कुछ सुझाव:-

  • बिरयानी बनाते समय गैस की आंच हमेशा माध्यम रखें, जिससे कि बिरयानी जले ना।
  • बिरयानी बनाते समय आप अपने अनुसार मसालों का प्रयोग कर सकते हैं।
  • अंडा बिरयानी बनाते समय आप अंडे को अपने अनुसार फ्राई भी कर सकते हैं।
  • बिरयानी में आप पुदीने से भी प्रयोग कर सकते हैं।
  •  बिरयानी में आप घी तथा दही का उपयोग कर सकते है।
  • बिरयानी को दम देने के लिए कोयले में घी डालकर भी दम दे सकते हैं।
  • आप अलग-अलग प्रकार की भी बिरयानी बना सकते हैं जैसे चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी और प्रांस बिरयानी|
  • बिरयानी के साथ आप रायता भी मिलाकर खा सकते है |
  • Egg Biryani
    Egg Biryani

Best Chai ka masala | चाय का मसाला की रेसिपी

Veg Momos KI RECIPE | वेज मोमोज की रेसिपी बनाये घर पर ही

Best Pineapple Juice recipe | अनानास का जूस की रेसिपी

BEST Bread Pizza ki recipe | ब्रेड पिज़्ज़ा की रेसिपी

Best Pulpy Orange Juice Recipe | पल्पी ऑरेंज मिल्क शेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here