Patta Gobhi Pakoda : बारिश के मौसम में एक कप चाय के साथ गरमा गर्म पकोड़े मिल जाये तो पकोड़े का मजा ही दोगुना हो जाता है | आज मै आपको ऐसे ही पत्तागोभी के पकोड़े Patta Gobhi Pakoda की रेसिपी बनाना बताउंगी जो खाने में बहुत कुरकुरे और स्वादिष्ट लगते है |
Patta Gobhi Pakoda सामग्री –
1. बेसन – 1/2 कप
2. नमक – 1/2 चम्मच
3. लालमिर्च – 1/2 चम्मच
4. पत्तागोभी – 2 कप
5. हरी मिर्च -1 टीस्पून बारीक़ कटी हुई
6.2 चम्मच हरा धनिया –बारीक़ कटा हुआ
7. तलने के लिए तेल
8. अदरक पेस्ट – 1/4 चम्मच
9. चाट मसाला – 1 टीस्पून
10. प्याज़ – 1 बड़ा पतली स्लाइस में काट ले
11. लहसुन पेस्ट – 1/4 चम्मच
12. बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
Patta Gobhi Pakoda विधि
Step1. गरमा गरम कुरकुरे पत्तागोभी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को पतला पतला लच्छो में काट कर साफ़ पानी से धोले |
Step2. पतली लच्छो में कटी हुई पत्तागोभी को एक बाउल में डाल दीजिये |
Step3. उसके बाद पत्तागोभी में बेसन , नमक , लालमिर्च पाउडर , हरी मिर्च , अदरक की पेस्ट , लहसुन की पेस्ट , प्याज़ , चाट मसाला और हरा धनिया डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकोड़े के लिए बैटर बना ले | फिर सबसे आखिर में बेकिंग सोडा डाल के मिक्स कर ले |
Step4. जब आप सारी चीजों को हाथ की सहायता से मिलाएँगे तो पत्तागोभी के मोइस्तचर से ही आपके पकोड़े का बैटर तैयार हो जायेगा जिससे आपको बैटर में पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी |
नारियल की चटनी कैसे बनती है
Step5. अब Patta Gobhi Pakoda को फ्राई करने के लिए तेल को कड़ाई में गर्म होने के लिए रख दे |
Step6. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाये तब बैटर को थोडा थोडा हाथ से ले के तेल में डालते रहे ,आपने पकोड़े को मध्यम से लो गैस पर फ्राई करना है |
Step7. पकोड़े को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये | इसी तरह से सारे पकोड़े तल कर तैयार कर लीजिये |
Step8. गरमा गरम कुरकुरे पत्तागोभी Patta Gobhi Pakoda के पकोड़े हरे धनिये की चटनी , पुदीने की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खाए |