Poha Recipe – कांदा पोहा मुंबई में तो यह स्ट्रीट फूड है कांदा पोहा महाराष्ट्र शैली का व्यंजन है। रोज़ रोज़ नाश्ते में अगर आपको कुछ अलग ट्राई करने का मन करें तो कांदा पोहा आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। कांदा पोहा जितना टेस्टी होता है उतना ही यह हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। कांदा पोहा को बनाना बहुत आसान डिश है और इसे जल्दी से बना कर तैयार किया जा सकता है।
KANDA POHA पश्चिमी भारत की एक अलग और पारंपरिक ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जो पोहा से ही बनाई जाती है। कंदा पोहा एक आसान और सेहतमंद रेसिपी है, जो बहुत ही कम टाइम में बनाई जा सकती है और किसी भी अवसर पर परोसी जा सकती है।
Poha Recipe साधारणतौर पर ऐसे ही बिना किसी चटनी या करी के परोसा जाता है, लेकिन नारियल या फ़र्सान या मिक्सचर से टॉपिंग करने के बाद इसका ज्यादा स्वादिष्ट बढ़ जाता है। पोहा को आप ब्रेकफास्ट या फिर शाम को चाय पर बनाकर खा सकते हैं। ये कांदा पोहा महाराष्ट्र का फेमस पोहा हैं। Poha Recipe कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट और हैल्दी है |
होटल जैसा पोहा बनाने की सामग्री
होटल जैसा पोहा बनाने के लिए आपको चाहिए :-
सामग्री :-
- प्याज़ – 4कटा हुआ
- चिवडा- 1 मोटा कप भीगा हुआ
- ऑइल- 4 बड़े चम्मच
- कच्ची मूंगफली – 1/4 एक कप
- हरी मिर्च- 3 या 4 कटा हुआ
- जीरा -1 छोटा चम्मच
- राई- 1छोटा चम्मच
- हींग – चुटकी भर
- कड़ी पत्ते- थोडा सा
- हल्दी का पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- चीनी – 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू – 1
- ताज़ा हरा धनिया – कटा हुआ
- कसा हुआ नारियल-2 बड़े चम्मच
Poha Recipe : होटल स्टाइल पोहा कैसे बनाते हैं?

Poha Recipe होटल जैसा बनाने की विधि :-
Step 1:- पोहा एक छानी में रखें और ऊपर से पानी डालकर गीला कर लें। नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें, और मध्यम आँच पर मूंगफली को भूनें। प्याज़ और हरी मिर्च काट लें।
Step 2- उस्के बाद मूंगफली कड़क और ब्राउन हो जाने पर निकाल लें अगर आपको मूँगफली का टेस्ट पसंद नहीं हैं तो आप इसके बिना भी बना सकते हैं। इसके बाद पैन में बाकी तेल में जीरा और राई डालें और फिर डालें हींग, कड़ी पत्ते और प्याज़, और सौते कर के हल्का भूरा होने दें उस्के बाद हल्दी पावडर और हरी मिर्च डालकर आधा मिनिट चलाएँ।
Step3- फिर पोहा मे नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। नींबु का रस और मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिला करें। हरे धनिये और नारियल से सजाकर गरमागरम कांदा पोहा परोसें।
Poha बनकर तैयार है|

होटल जैसा पोहा बनाने के लिए विधि :-
- कांदा पोहा बनानें के लिए बारीक पोहे का उपयोग ना करे।
- जब भी कांदा पोहा बनाएं इसके लिए मोटा वाला पोहा प्रयोग करे पोहा बहुत ज़्यादा भी मोटा नही होना चाहिए।
- चीनी डालना ओप्शनल हैं अगर आप चाहे तो ना डाले वर्ना नही भी डाल सकते |
- हरी मिर्च को आप अपने पसंदानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं|
- पोहे में बहुत ज्यादा पानी ना डालें, नही तो वो चिपचिपे और गिलगिले हो जायेंगे | पानी सिर्फ इतना होना चाहिए कि पोहा बस उसमे भीग जाये |
- पोहे को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें आप भुजिया सेव और तीखी बूंदी का उपयोग करें |
- पोहे के तड़के लिए अगर आप चाहे तो कम तेल इस्तेमाल कर सकते है |
More Recipe